भारत बनाम भ्रष्टाचार: जन की गुहार जन-लोकपाल


एक चतुर नाग,

करे शत-प्रहार,

मुँह फाड़-फाड़,

डँसे बार-बार।

जन चीत्कार करे बार-बार,

मचे हाहाकार,

आह! अत्याचार

ये दण्डप्रहार के बहाने हजार,

ये लोकाचार का बलात्कार,

यहाँ भ्रष्टाचार! वहाँ भ्रष्टाचार!

अँधी सरकार! चहुँ अँधकार!

भारत बीमार, रोग दुर्निवार।

http://www.indiaagainstcorruption.org/

जन अब हमार सुन ले पुकार,

पारदर्शिता की यह बयार

बहती हीं जाये, रुक्के न यार

मंथन करें, कर लें विचार,

जनता की माँग जन-लोकपाल,

जन की तलवार जन-लोकपाल

यह नव-संग्राम, दूषण संहार,

भ्रष्टों की हार, जन-लोकपाल।

अन्ना, किरण और केजरीवाल,

समरांत तक मानें न हार

India Against Corruption march (30th Jan, 2011)

कहो बार-बार, चीखो बार-बार,

जन की गुहार जन-लोकपाल,

अंतिम सवाल अब आर-पार,

जन-लोकपाल या मृत्युद्वार,

मद्द में चिंघार, जन-लोकपाल

जन-लोकपाल!  जन-लोकपाल! 


 – प्रकाश ‘पंकज’

12 Responses

टिप्पणी करे